Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    राजकीय बालिका गृह निधरिया में आकस्मिक आपदाओं से बचाव के लिए बच्चों को दिया प्रशिक्षण



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:-- आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह  एवं मनोज कुमार शर्मा उप महानिरीक्षक एन डी आर एफ के मार्गदर्शन व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार के दिशा-निर्देश में निरीक्षक प्रवीण उपाध्याय के कुशल नेतृत्व में 11वीं एन डी आर एफ वाराणसी की टीम द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से स्कूल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शनिवार को जनपद बलिया के सदर तहसील स्थित राजकीय बालिका गृह निधरिया में बालिका गृह के बच्चों और शिक्षकों तथा कर्मचारियों के लिए किया गया।
    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आकस्मिक आपदाओं के समय छात्राओं और बालिका गृह के स्टाफ को त्वरित और सुरक्षित कदम उठाने के लिए जागरूक करना था। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में एन डी आर एफ के कुशल प्रशिक्षकों ने आधुनिक उपकरणों और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तौर- तरीके सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य रूप से भूकंप, आग लगने, बाढ़, सर्पदंश और भगदड़ जैसी स्थितियों में बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार, सीपीआर देने की विधि और घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की तकनीकों का सजीव प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने कुशलतापूर्वक सहभागिता किया।
     
    इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आपदाओं के प्रति उनकी जागरुकता पूरे समाज को सुरक्षित बनाने में मदद करेगी। स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का उद्देश्य हर छात्र को इस काबिल बनाना है कि वे संकट के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से अपनी और दूसरों की जान बचा सकें। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सवाल जबाव भी किया जिसका कुशलतापूर्वक जबाब दिया गया। बाल गृह की अधीक्षिका अमिता जैन ने एन डी आर एफ और रेडक्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण की आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यकता है जिससे किसी भी आपदा के समय अपनी सुरक्षा करते हुए दूसरे की भी मदद की जा सके।
    इस अवसर पर पर अजय पाण्डेय, सोनी यादव, खुशबू तिवारी, एन डी आर एफ, नागरिक सुरक्षा कोर, रेडक्रॉस सोसायटी, बालिका गृह प्रबंधन के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

    Bottom Post Ad

    Trending News