उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती, ब्यासी निवासी समाजसेवी अभय यादव के बड़े भाई एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त नायब सूबेदार नंदलाल यादव के निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि क्षेत्र के लोगों, पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों में भी गहरा शोक व्याप्त है। उनके आवास पर शनिवार की सुबह श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।
बताया जाता है कि नंदलाल यादव वर्ष 1985 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने लगभग 26 वर्षों तक देश की सेवा पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ की। अपने उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण के बल पर उन्होंने नायब सूबेदार के पद तक का सफर तय किया। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाजसेवा, युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और देशभक्ति की भावना के कारण क्षेत्र में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त था। उनके निधन की खबर मिलते ही सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार के दौरान भी सैनिक कल्याण समिति के सदस्यों ने पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शुभचिंतक, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व वायुसेना अधिकारी अरुणेश कुमार पाठक, कैप्टन राम लखन यादव, सूबेदार अंगद सिंह, रामकुमार यादव, एच.बी. तिवारी, कैप्टन दद्दन यादव, परशुराम यादव, मनोज दुबे, अमर सिंह, नित्यानंद ठाकुर, बाल बच्चन यादव, सुदामा यादव, महेश प्रसाद, राज किशोर सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।

TREND