Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बलिया में 18 अगस्त को भव्य रूप से मनाया जाएगा बारी समाज का वार्षिक पूजनोत्सव


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:-- बारी समाज का वार्षिक पूजन उत्सव इस वर्ष भी पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ 18 अगस्त दिन मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम महर्षि भृगु मंदिर परिसर में बारी समाज द्वारा निर्मित हनुमान मंदिर में संपन्न होगा।
    बारी समाज के प्रमुख नागरिक रामजी बारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को समाज द्वारा महावीर जी की विधिवत पूजा-अर्चना और अनुष्ठान कराने की परंपरा रही है। इस वार्षिक पूजनोत्सव में बलिया जिले के अलावा आसपास के पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में बारी समाज के लोग एकत्रित होते हैं। रामजी बारी ने समस्त स्वजातीय बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे आगामी 18 अगस्त को समय से भृगुआश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना में सम्मिलित हों और महावीर जी का कृपा-प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

    Bottom Post Ad

    Trending News