उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के नगवा गांव स्थित बाबा गरीबा नाथ शिव मंदिर पर 24 घंटे का लोक कल्याणार्थ हरि कीर्तन का कार्यक्रम सोमवार की शाम विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में भजन और कीर्तन गायकों ने सहभागिता की।
पंडित अश्विनी कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच परमेश्वर यादव के हाथों बाबा का पूजन संपन्न कराया। आरती के बाद गायक वीर बहादुर यादव एवं गायक भोला पाठक ने कई भजन एवं पारंपरिक कजरी गीत प्रस्तुत कर लोगों को खूब झूमाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामेश्वर यादव, डॉ0 बृकेश कुमार पाठक, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, अजीत पाठक, बरमेश्वर यादव, नितेश पाठक, विष्णुदेव चौधरी, राधाकृष्ण पाठक, सुशील पाठक, खन्नू पाठक, श्रीकृष्ण यादव, गणेश यादव, अनिल पाठक, ब्रजेश पाठक रैना, पोंगा घुड़सवार, श्रीभगवान राजभर आदि लोग मौजूद रहे।

TREND