उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--विकास खंड दुबहर के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगवा निवासी एवं सफाई कर्मचारी श्रीकृष्ण साहनी के आकस्मिक निधन पर दुबहर ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
मंगलवार को दुबहर ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिवंगत श्रीकृष्ण साहनी के नगवा स्थित आवास पर पहुंचा। कर्मचारियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए सहयोग राशि का लिफाफा सौंपा। इस अवसर पर वक्ताओं ने दिवंगत कर्मचारी को याद करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण साहनी एक बेहद मिलनसार, कर्मठ और विचारवान व्यक्तित्व के धनी इंसान थे। उनके असमय चले जाने से सफाई कर्मचारी संघ एवं पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। दुःख की इस घड़ी में पूरा सफाई कर्मचारी परिवार उनके परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
इस मौके पर मुन्ना यादव, सतीश कुमार सिंह, गंगासागर राम, जितेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार, राधेश्याम यादव, शौकत अली, शिवाजी प्रसाद, टिंकू यादव, अशोक राम, संतोष साहनी, जितेंद्र प्रसाद, कन्हैया पासवान सहित अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

TREND