उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के किशुनीपुर गांव स्थित तिवारी टोला में बाबा हरेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुक्रवार को हवन-पूजन एवं भंडारे के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आयोजित विशाल महाप्रसाद में आसपास के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
बृहस्पतिवार को धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ प्रकांड विद्वान पंडित परमात्मानंद तिवारी एवं पंडित सुनील ओझा के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोचार व विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। मुख्य यजमान भृगुनाथ तिवारी ने सपत्नीक पूजन कर विश्व कल्याण एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। राम रसिया लल्टू पाठक, मानव पीयूष पवन तिवारी, नारदी व्यास हृदयानंद साहनी, शुभम पाठक एवं राजू शर्मा आदि कलाकारों ने भिन्न-भिन्न धुनों में अखंड हरि कीर्तन कर लोगों को खूब आनंदित किया। शुक्रवार को समापन के उपरांत क्षेत्रीय कलाकारों ने देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती, श्री हनुमान जी महाराज सहित अन्य देवी-देवताओं की महाआरती उतारी गई। इस दौरान गायकों ने भजन और राधा-कृष्ण पर आधारित पारंपरिक कजरी गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झूमाया। शिव कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाता है। बाबा हरेश्वर नाथ की महिमा अपरंपार है; जो भी भक्त सच्चे मन से उनके दरबार में अपनी अर्जी लगाता है, देवाधिदेव उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शोकहरण तिवारी, विनोद तिवारी, सुखदेव तिवारी, प्रमोद तिवारी, नमो नारायण तिवारी, विजय नारायण तिवारी, सोनू तिवारी, अखिलेश तिवारी, रवींद्र तिवारी, राजेंद्र तिवारी, प्रबंधक अन्नपूर्णानन्द तिवारी, कृष्ण देव तिवारी आदि लोग उत्साह एवं श्रद्धा पूर्वक लगे रहे।

TREND