उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--ओझा कछुआ गांव स्थित हनुमान चबूतरा का वार्षिकोत्सव अखंड हरि कीर्तन, हवन-पूजन, आरती, प्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सोमवार की देर शाम संपन्न हुआ। आचार्य पंडित रघुनाथ दुबे ने यजमान जयराम पुजारी के हाथों वैदिक मंत्रोचार के बीच संकट मोचन हनुमान जी की पूजा संपन्न कराई।
समापन के अवसर पर जिला बक्सर, बिहार के प्रसिद्ध लोक गायक कमलबास कुंवर एवं बलिया के सुरेंद्र सिंह के बीच लोकगीत का शानदार मुकाबला हुआ। गायक कमलबास कुंवर ने अपनी शिवनारायनी भजन गीत- "गुरु के सरनिया जाईब रे, बैरागल मनवा.. और निर्गुण गीत-"पिया मोरे गइले पुरूबवा, बड़ा दुख देके गइले ए राम.. सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद गायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी भजन गीत-"केवना गुनवा से ए प्रभु जी, कईसे रिझेलऽ रिझावेलऽ.. और निर्गुण गीत-"ससुरा से रुसली तिरियवा न हो, धइली नईहरे के राह.. सुनाकर भाव विभोर कर दिया। इस दौरान ख्यातिलब्ध वादक बंधुचक-नगवा, बलिया निवासी बिशुनदेव पांडेय ने ढोलक वादन करके उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। देर शाम तक दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर समां बांधे रखा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव कुमार पांडेय, संजय यादव, मदन यादव, विश्वजीत सिंह, डॉ. सुशील पांडेय, पूर्व उप ब्लाक प्रमुख दिनेश चौबे, प्रद्युम्न गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, नथुनी पांडेय, अनूप यादव, आनंद सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

TREND