Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    ईद-मिलादुन्नबी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया : निकाले गए जुलूस


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के मुस्लिम बन्धुओं ने अपने-अपने गांव में इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म और निधन दिवस की याद में बुधवार को ईद - मिलादुन्नबी (बारावफात) का त्यौहार प्रेम और सामाजिक सद्भाव के साथ धूमधाम से मनाया। जो शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गया। शांति, सुरक्षा के मद्देनजर व अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए चट्टी, चौराहे एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में जगह-जगह पुलिस तैनात रही। इस्तेफाक से जिस तिथि को मोहम्मद साहब का जन्म हुआ, उसी तिथि को निधन भी हुआ था। इसलिए इस दिवस को एक ही दिन मनाया जाता है।
    इसी क्रम में शिवपुर दियर नई बस्ती बेयासी पश्चिमी स्थित मस्जिद से मुस्लिम बंधुओ ने मोहम्मद साहब की याद में धूमधाम से जुलूस निकाला। जो नगवा, अखार और बेयासी ढाला होते हुए नगवा शाही मस्जिद पर पहुंचा। फिर वहां से जुलूस पूरे गांव का भ्रमण करते हुए बेयासी पश्चिमी मस्जिद पर लौटकर विश्राम लिया। नाते-पाक पढ़ने के उपरांत मुस्लिम बंधुओं ने जुलूस में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा की और गरीब जरूरतमंदों में वस्त्र एवं मिष्ठान का वितरण किया।
     
    जुलूस में प्रमुख रूप से इम्तियाज वारसी, एहसान वारसी, समीम, इश्तियाक, महबूब वारसी, हैदर अली, सद्दाम हुसैन, अब्दुल हुसैन, हामिद अंसारी, नैमूलहक, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव, राहुल मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता पवन गुप्ता, वरुण सिंह, नीरज प्रताप सिंह एवं थाना उपनिरीक्षक राजकुमार सहित कई पुलिस व होमगार्ड के जवान शामिल रहे। 

    Bottom Post Ad

    Trending News