उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के नगवा गांव स्थित बाबा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर के परिसर में श्रावण मास शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झुमाया। उपस्थित लोगों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद उठाया।
आदर्श शिवमंगल दल के सदस्यों ने सभी कलाकारों का स्वागत एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इस दौरान गायिका प्रिया वर्मा एवं बाल गायक अमन दुलारा ने संयुक्त रूप से अपनी शिव भजन गीत- "भोला के दुवरिया हो, पुजरिया एगो आइल बा.. सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद गायक सोनू लाल 'सधुवा', गायक अंकित पाठक सहित अन्य कलाकारों ने अपनी गीतों से समां बांधे रखा।
इस मौके पर सुशील पाठक, रोहित पाठक छोटू , पूर्व प्रधान विनोद गुप्ता, श्रीभगवान पाठक, संजय प्रसाद, सुनील पाठक 'खन्नू,' चंकी पाठक, भोला यादव, कृष्ण कुमार पाठक 'लल्लू', पंकज गोंड़, जयप्रकाश पाठक, राजकुमार जायसवाल, संतोष यादव, जीउत प्रसाद, हरेंद्र साहनी, संजय जायसवाल आदि लोगों ने कलाकारों को पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया।

TREND