दुबहर, बलिया:--थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। ट्रैक्टर ट्राली से अवैध शराब की तस्करी करने वाला एक नफर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से 70 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब (कुल मात्रा 600 लीटर, जिसकी कीमत लगभग 04.5 लाख रुपए है, हुई बरामद।
दुबहर थाना के उप निरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह कांस्टेबल रवि मौर्या, कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव, कांस्टेबल आयुष जायसवाल एवं हो0गा0 रविशंकर ठाकुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग में मामूर थे कि इस दौरान ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे अण्डर पास, बसरिकापुर से रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो निवासी फुलवरिया, पोस्ट फेरूसा, थाना गोरखा, जिला सारण, बिहार को 40 पेटी आफिसर्स च्वाइस अवैध अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 48 पाउच प्रत्येक पाउच 180 ML व 30 पेटी 8 PM अवैध अंग्रेजी शराब पत्येक पेटी मे 48 पाउच प्रत्येक पाउच 180 ML की कुल 70 पेटी में कुल 3360 पाउच कुल मात्रा 600 लीटर व एक अदद ट्रेक्टर स्टैण्डर्ड DI 355 लाल रंग व एक अदद प्रेशर ट्राली नीले रंग के साथ सोमवार को समय लगभग 02 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 60(1)/63/72 आबकारी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेज दिया गया।

TREND