Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय मे नेत्रदान पखवाड़ा का आयोजन : लोगों को किया जागृत


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:-- बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आनंद कुमार की उपस्थिति में नेत्रदान पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे नेत्रदान के लिए आम जनमानस को जागृत किया और कहा कि नेत्रदान एक अनमोल दान है जो किसी को अंधेरे से रोशनी की तरफ ले जाता है।
    जिला दृष्टिहीनता अधिकारी डॉ0 योगेन्द्र दास ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने स्वेच्छा से अपना नेत्रदान कर सकता है, इसके लिए जनपद के नेत्र विभाग में एक फार्म भरकर रजिस्टर्ड करना पड़ता है तथा मृत्यु के पश्चात 6 घंटे के अन्दर नेत्र सर्जन की टीम द्वारा रजिस्टर्ड व्यक्ति के कॉर्निया को पहले से रजिस्टर्ड आंखों के मरीज को कार्निया ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपित) किया जाता है। डॉ0 दास ने बताया कि यह 41वां नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है, यह पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलाया जाएगा।वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ0 धर्मेंद्र ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जनपद में नेत्र की बीमारियों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सीय सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
      इस अवसर पर डॉ0 अरविन्द चौधरी, डॉ0 अभिषेक मिश्रा, नेत्र परीक्षण अधिकारी विमल कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, सुषमा यादव, आकांक्षा गुप्ता, जिला समन्वयक रेडक्रॉस शैलेन्द्र पाण्डेय, डी पी ए रविशंकर तिवारी, शैलेश कुमार, धीरज, आशुतोष सिंह, गोपाल यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News