उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया :---समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के संदेश के साथ मनाई गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके श्रम, सृजन और निर्माण के आदर्शों को याद किया।
इस अवसर पर सुनील कुमार मौर्य के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय के प्रति आभार जताया।
इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि सुनील कुमार मौर्य का जिलाध्यक्ष मनोनीत होना संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और विश्वास का संदेश है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता के बीच समाजवादी विचारधारा को और मजबूती से पहुंचाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों, किसान,नौजवान, मजदूर,छात्र,शिक्षक और आम जनता के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई का चुनाव होगा। समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी।
श्री पाण्डेय ने कहा कि बलिया समाजवादी आंदोलन की धरती रही है और यहां का कार्यकर्ता संघर्ष करना जानता है। सुनील कुमार मौर्य के नेतृत्व में पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य में बलिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में साथी रामजी गुप्ता,बलजीत कुशवाहा, रामेश्वर पासवान,रवींद्र नाथ यादव,धनजी यादव, सर्वजीत यादव, सुभाष यादव नीरज जी, वकील पासवान आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय कान्हजी और संचालन महासचिव बीरबल राम ने किया।

TREND