Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मंदिर चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पीतल का घंटा व परात बरामद


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट :धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--थाना दुबहर पुलिस ने मंदिर में चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का पीतल का घंटा और एक परात बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
    इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को ग्राम चन्दवक स्थित शिवजी के मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना पर थाना दुबहर में मु0अ0सं0 104/26, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस चोरी गए सामान की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी थी। थानाध्यक्ष दुबहर अनुपम जायसवाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुकदमे से संबंधित अभियुक्त शशि कुमार पाण्डेय निवासी चन्दवक, थाना दुबहर, जनपद बलिया, उम्र 45 वर्ष को ग्राम चन्दवक-शिवपुर मार्ग से करीब 2 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया।
    पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से शिवजी के मंदिर से चोरी किया गया एक पीतल का घंटा तथा कुछ दिन पूर्व ग्राम उदयपुरा स्थित काली मंदिर से चोरी की गई एक परात बरामद की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।

    Bottom Post Ad

    Trending News