Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    श्रद्धा, उल्लास और विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया, ऐतिहासिक काली मंदिर का वार्षिकोत्सव



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--आस्था के प्रमुख केंद्र, नगवा गांव स्थित ऐतिहासिक मां काली मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर का वार्षिक वार्षिकोत्सव श्रद्धा, उल्लास और विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सुंदरकांड पाठ, अखंड हरि कीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
    सबसे पहले पंडित धनंजय उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच विकास चौबे के हाथों माता रानी का अलौकिक श्रृंगार एवं हवन-पूजन संपन्न कराया। 24 घंटे तक चले हरिनाम संकीर्तन में गायक पिंटू ठाकुर, राजेश पाठक, यश पांडेय, अशोक मधुकर, भोला पाठक, गिरधर पाठक, मन्नू गिरी आदि कलाकारों ने भिन्न-भिन्न धुनों में कीर्तन कर लोगों को खूब आनंदित किया। तत्पश्चात आयोजित भजन संध्या में क्षेत्रीय गायकों ने अनेकों भजन गीतों के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति के रस में डुबोया। इस अवसर पर आयोजित बालभोज, भंडारे में क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
    धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष विशाल चौबे, मनीष पाठक, रामजी प्रसाद, सोनू गुप्ता, आत्मा तिवारी, रमन कुमार पाठक, अनिल पाठक, राजेश ठाकुर, सुनील पाठक, संजय प्रसाद, अश्वनी कुमार ठाकुर, जितेंद्र प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News