Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और सांसद नीरज शेखर रहे मौजूद


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 


    दुबहर, बलिया:-- सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग स्थित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर बने पुल के नीचे एक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन बृहस्पतिवार की देर शाम किया गया। दीपों की रोशनी से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे एवं पूरा कार्यक्रम स्थल जगमगा उठा।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दोनों नेताओं ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। देर रात तक चले इस उत्सव में लोगों ने उत्साहपूर्वक दीप जलाकर अपनी सहभागिता दर्ज की और सामाजिक सेवा का संकल्प लिया। सुरक्षा व यातायात व्यवस्था में दुबहर पुलिस की सक्रिय भूमिका रही, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय निवासियों ने इस सकारात्मक और मनमोहक आयोजन को क्षेत्र के लिए एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम में लक्ष्मण सिंह 'पप्पू' का सहयोग सराहनीय रहा।
    इस मौके पर भाजपा नेता रमेश राय, योगेश सिंह, ब्रजेश दुबे 'रिंकू', कमलेश पांडेय, दिनेश सिंह, अदालत सिंह, प्रेरक गुप्ता, लक्की सिंह, अधिशासी अभियंता केसरी प्रकाश, सहायक अभियंता संतोष कुमार सिंह, अवर अभियंता अमित कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव, आशुतोष कुमार शुक्ल, रामसागर सिंह व अन्य अवर अभियंता गण एवं थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News