Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बलिया के प्रो. दया सागर गुप्ता लगातार दूसरी बार विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के मोहन छपरा गांव निवासी एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना में कार्यरत प्रोफेसर दया सागर गुप्ता ने लगातार दूसरे वर्ष 2025 और 2026 की स्टैनफोर्ड–एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है।

    श्री परशुराम प्रसाद एवं श्रीमती कलावती देवी के पुत्र प्रो. गुप्ता ने राजकीय इंटर कॉलेज तथा टाउन इंटर कॉलेज बलिया से शिक्षा प्राप्त करने के बाद बीटेक, एमटेक और पीएचडी की उपाधियां हासिल की। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शिक्षण एवं शोध कार्य किया है। उनका प्रमुख शोध क्षेत्र साइबर सुरक्षा, क्वांटम युग के लिए सुरक्षित कूटलेखन, ब्लॉकचेन तकनीक और सुरक्षित डिजिटल संचार है। उनकी इस उपलब्धि से पैतृक गांव मोहन छपरा सहित पूरे बलिया जनपद में हर्ष और गौरव का माहौल है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

    इनके इस सफलता पर प्रधान मनीष पांडेय 'गुड्डू', डॉ. विनोद प्रसाद, डॉ. सुरेश चंद्र, वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, रमेशचंद्र गुप्ता, नितेश पाठक, श्वेतांशु गुप्ता, जनार्दन प्रसाद, संजय जायसवाल आदि लोगों ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    Bottom Post Ad

    Trending News