उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र के नगवा-अखार ढाला स्थित राजश्री पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को मदद संस्थान के संरक्षक बच्चन जी प्रसाद की माता स्व. कबूतरा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चन जी प्रसाद द्वारा सेवा एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान की ओर से लगभग तीन दर्जन से अधिक जरूरतमंद गरीब महिलाओं को वस्त्र के साथ पर्याप्त खाद्य सामग्री वितरित की गई। जिऊतिया पर्व के अवसर पर वस्त्र एवं खाद्य सामग्री पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। लाभार्थी महिलाओं ने इस सेवा कार्य के लिए बच्चन जी प्रसाद एवं मदद संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में स्व. कबूतर देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पुण्य स्मरण में किए गए सेवा कार्य को आगे जारी रखने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मदद संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राजकुमारी देवी, नीरज गुप्ता, धीरज गुप्ता, मनीष गुप्ता, पवन जी महाराज, रणजीत सिंह, गणेश जी सिंह, जितेंद्र मिश्र, नरेंद्र सिंह, निरंजन तिवारी, अमरनाथ सिंह, पंचदेव दुबे, रामजी गिरी, अरुणेश पाठक, बब्बन विद्यार्थी, नितेश पाठक, शंकर प्रसाद चौरसिया, विवेक सिंह, श्रवण पांडेय, जितेंद्र तिवारी, राधेश्याम सिंह, पन्नालाल गुप्ता, चिरंतन गुप्ता, अरविंद पांडेय, पवन गुप्ता, श्रीभगवान चौधरी, रवि पाठक, बंटू सिंह, लक्ष्मी यादव, संतोष प्रजापति आदि मौजूद रहे।

TREND