Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के तत्वावधान में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 

    बलिया:-- सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 42  यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय व प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
    सर्वप्रथम डॉ. अभय नारायण राय, डॉ. संतोष चौधरी, जी एन आर एफ के अध्यक्ष अजहर जमाल एवं रेडक्रॉस से डॉ. पंकज ओझा द्वारा बुकें देकर तथा डॉ. शशी प्रकाश, शैलेन्द्र पाण्डेय, केके पाठक तथा आशुतोष राय द्वारा पौधा उपहार स्वरूप भेंटकर सी. डी. ओ आलोक कुमार का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आलोक कुमार ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में दुर्घटना, प्रसव, बड़ी शल्य चिकित्सा, कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया सहित कई गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। उन्होंने रक्तदान के लिए आगे आने वाले लोगों की सराहना करते हुए रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन को शिविर के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सभी रक्त महादानियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि आज का यह वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन समाज में बहुत अच्छा सन्देश देकर जायेगा, यह बहुत अच्छी पहल है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि रेडक्रॉस और गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन द्वारा यह आयोजन किया गया जो बहुत ही प्रसन्नता का विषय है, इसमें मुस्लिम भाइयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। ये हमारी एकता का प्रतीक है। डॉ. अभिषेक मिश्रा ने इस आयोजन के लिए शुभकामना देते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए।
    रक्तदान करने वालों में शमशाद अहमद, शमशाद आलम, सोहरब आलम, मो. शाद, मो. बेलाल, अहमद हसन, शोहरब अख्तर, अफरोज अहमद, सेराज अंसारी, निगाहें आलम, मो. अमजद, इमरान अहमद, मो. अरशद, सेराज अंसारी, शहजाद हासमी, असफाक अहमद, सतीश कुमार गिरि, शहंशाह खान, अजहर जमाल, अफजाल अतारी सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे। अंत में जिला समन्वयक शैलेंद्र पांडेय एवं जी एन आर एफ के मंडल अध्यक्ष अब्बू तलहा अतारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
    इस अवसर पर ब्लड केन्द्र प्रभारी डॉ. रितेश सोनी, सरदार सुरेन्द्र सिंह खालसा, जीके दुबे, कृष्णकांत पाठक, कमलेश पांडेय, श्याम जी सिंह, राजेश सिंह, दुष्यंत, अर्जुन मिश्रा, राजेश कुमार, हरिशंकर तिवारी, समाजसेवी सागर सिंह राहुल समेत जिला अस्पताल, रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारी तथा मिडिया के लोग उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News