Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    विश्व दृष्टि दिवस पर नेत्र सुरक्षा को लेकर किया जागरूक



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:-- मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार, बलिया में गुरुवार को 27वें विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष की थीम “अपनी आंखों से प्यार करें” तथा उप-थीम “यह केवल दृष्टि नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भविष्य है” पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नेत्रों की सुरक्षा, दृष्टि दोष की रोकथाम और समय रहते नेत्र परीक्षण कराने की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
    मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत नवयुवकों और बच्चों को अपने नेत्रों की देखभाल के प्रति जागरूक एवं प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। बच्चों में दृष्टि दोष की पहचान और उसके उपचार के साथ ही नेत्र संबंधी सामाजिक भ्रांतियों एवं दुष्प्रचार से बचने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।
    बैठक में लोगों को नियमित नेत्र परीक्षण कराने के लिए सचेत किया गया। नेत्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने तथा दृष्टि दोष की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए सरकारी चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। साथ ही दृष्टि दोष के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं से भी आवश्यक सहयोग लेने की जानकारी दी गई।
    इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र दास, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजू रानी, डॉ. अरविंद चौधरी, डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. साकेत बिहारी, शैलेंद्र पांडेय, नेत्र परीक्षण अधिकारी अजय प्रताप भारती, भूपेश द्विवेदी, मनोज चौरसिया, कमल नारायण, डीपीएम राजशेखर, रविशंकर तिवारी, अरविंद जायसवाल, सुषमा, आकांक्षा, पूजा, शैलेश कुमार, गोपाल, धीरज, सूरज, सोनू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News