Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    छठ महापर्व पर जरूरतमंदों के बीच बांटी पूजन सामग्री, व्रती महिलाओं के खिले चेहरे


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:-- लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर समाजसेवा और मानवीय संवेदना की अनुपम मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत उग्रसेनपुर (ओझा कछुआ) निवासी प्रखर समाजसेवी गंगासागर मिश्र ने शनिवार को अपने आवास पर सैकड़ों जरूरतमंद एवं व्रती परिवारों के बीच छठ पूजा की सामग्री वितरित की।
    इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं वार्डों से पहुंचे व्रती परिवारों को पूजन सामग्री के साथ फल, नारियल, सूप और साड़ियां भेंट की गईं। छठी मइया की आराधना के लिए आवश्यक सामग्री पाकर व्रती महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। इस पुनीत पहल से पर्व की खुशियां उन परिवारों तक भी पहुंचीं, जिन्हें आर्थिक अभाव के कारण पूजा की तैयारियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
    इस अवसर पर गंगासागर मिश्र ने कहा कि छठ महापर्व सूर्यदेव की उपासना, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और लोक आस्था का अनुपम पर्व है। इस महापर्व में सेवा, समर्पण और परोपकार का भी विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की असीम कृपा से उन्हें विगत कई वर्षों से इस पावन अवसर पर जरूरतमंद व्रती परिवारों की सेवा करने और उनके बीच पूजन सामग्री पहुंचाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के साथ पर्व की खुशियां साझा करना उनके लिए सबसे बड़ा पुण्य और आत्मिक संतोष का विषय है।

    कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों ने समाजसेवी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। सभी ने छठी मइया से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस मौके पर धरीक्षन मिश्रा, पशुपति मिश्रा, सुरेंद्र मिश्रा, किशोर पांडेय, बृजेश मिश्रा, शिवकुमार राम, भरत राजभर, राजेंद्र  धोबी, देयू यादव, संदीप गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News