Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन : हनुमान ने कहा- "जिस माला में सीताराम नहीं, वह माला किस काम की"



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--आदर्श रामलीला कमेटी नगवा के रंगमंच पर बुधवार की रात कमेटी के कलाकारों द्वारा राम राज्याभिषेक का मंचन किया गया। शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर दुबहर पुलिस रही मुस्तैद। अजीत चौबे ने भगवान की आरती करके मंचन का शुभारंभ कराया। 
    लीला में 14 वर्षों का बनवास और रावण का वध करने के बाद प्रभु राम अपने भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ अयोध्या लौटे, तो अयोध्या के लोगों ने दीप जलाकर उनका भव्य स्वागत किया। आगे की लीला में गुरु वशिष्ठ ने प्रथम तिलक लगाकर विधि-विधान से राम का राज्याभिषेक कराया। जमकर फूलों की वर्षा हुई और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। इसके बाद राम सिंहासन पर विराजमान हुए। विदाई के समय सीता जी ने हनुमान जी को मणिमाला दिया। लेकिन हनुमान ने यह कहकर नकार दिया कि इस माला में हमारे प्रभु सीताराम जी नहीं है, इसलिए यह माला मेरे लिए किसी काम का नहीं है। लोगों के व्यंग्य करने पर हनुमान जी ने अपना सीना फाड़कर सीताराम जी का दर्शन कराया और भक्ति की मिसाल कायम की।

    रामलीला में पहुंचे जय गणेश 'जयकांताचार्य', भाजपा नेता टुन्नजी पाठक, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक, कांग्रेस नेता ओमप्रकाश तिवारी, नेता हर्ष नारायण सिंह एवं स्थानीय थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने भगवान का माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अध्यक्ष बरमेश्वर पाठक, मंत्री हरेराम पाठक 'लालू', कोषाध्यक्ष अनिल पाठक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक द्वारा कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।


    रामलीला को सफल बनाने में जवाहरलाल पाठक, राज नारायण पाठक, दीपक पाठक, सुशील पाठक, जागेश्वर मितवा, हरिशंकर पाठक, नंदलाल पाठक, वीरेंद्र नाथ चौबे, हरेराम पाठक ब्यास, सुनील पाठक, पवन चौबे, कृष्णकांत पाठक, राधा पाठक, गायक गिरधर पाठक, गायक भोला पाठक, मोहन पाठक, धीरज यादव एवं बाल कलाकार अमन दुलारा आदि मौजूद रहे। रामलीला में शांति एवं सहयोग के लिए कमेटी के अध्यक्ष बरमेश्वर पाठक ने दुबहर पुलिस एवं उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News