Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अवैध अपमिश्रित शराब निष्कर्षण/तस्करी से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व कब्जे से 10 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    मनियर बलिया:---थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा अवैध अपमिश्रित शराब निष्कर्षण/तस्करी से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व कब्जे से 10 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद। पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री/तस्करी/बनाने  वालों पर कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह मो0 उस्मान   व थानाध्यक्ष मनियर के नेतृत्व में थाना मनियर पुलिस को मिली सफलता ।
             उल्लेखनीय है कि दिनांक 22.01.2025 को उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरूण मय हमराह हे0का0 मनोज चौहान व का0 अखिलेश यादव के द्वारा  अवैध असलहा/अवैध मादक पदार्थ/अवैध कच्ची शराब के रोकथाम व शराब निष्कर्षण की रोकथान हेतु दौराने चेकिंग अभियान के फलस्वरूप थाना मनियर पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0 257/24 धारा 60(1),60(2) EX ACT व 274,275 B.N.S. थाना मनियर से सम्बन्धित वांछित 01 अभियुक्त किसुन देव यादव पुत्र स्व0 जहागीर यादव निवासी विक्रमपुर पश्चिम खेजुरी मोड़ थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 54 वर्ष को 10 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ दिनांक 22.01.2025 को समय 19.50 बजे खंडहर आईटीआई कालेज बहद ग्राम बहेरापार के पास से गिरफ्तार किया गया । थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।

    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 12/2025 धारा 60 ExAct थाना मनियर, बलिया

    सम्बन्धित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 257/24 धारा 60(1),60(2) EX ACT व 274,275 B.N.S. थाना मनियर बलिया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. किसुन देव यादव पुत्र स्व0 जहागीर यादव निवासी विक्रमपुर पश्चिम खेजुरी मोड़ थाना मनियर जनपद बलिया 

    बरामदगी-
    1. 10 लीटर कच्ची देशी शराब

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरूण थाना मनियर जनपद बलिया
    2. हे0का0 मनोज चौहान थाना मनियर जनपद बलिया
    3. का0 अखिलेश यादव थाना मनियर जनपद बलिया।

    Bottom Post Ad

    Trending News