Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बलिया पुलिस द्वारा प्रतिमा को खंडित करने वाला 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    सिकंदरपुर बलिया उत्तरप्रदेश:----थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा प्रतिमा को खंडित करने वाला 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री आशीष मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.01.2025 को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सुमित सिंह मय हमराह का0 विजय प्रकाश के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे जरिए मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/25 धारा 298 BNS से सम्बन्धित अभियुक्त संजीत उर्फ दीपक पाण्डेय  पुत्र शिवनरायण पाण्डेय सा0 खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष को खरीद दरौली मार्ग के पास से समय करीब 11.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

    पंजीकृत अभियोग -
    1. मु0अ0सं0 19/25 धारा 298 व धारा बढोत्तरी 324(4)  BNS थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया

    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
      1. संजीत उर्फ दीपक पाण्डेय  पुत्र शिवनरायण पाण्डेय सा0 खरीद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

    आपराधिक इतिहास
    1. मु0अ0सं0 10/24 धारा 379,411 भा0द0वि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    2. मु0अ0सं0 19/25 धारा 298,324(4) बी0एन0एस0 थाना मनियर जनपद बलिया

    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    1. उ0नि0 श्री सुमित सिंह थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    2. का0 विजय प्रकाश थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News