उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
गड़वार बलिया उत्तरप्रदेश :----मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बलिया पुलिस द्वारा छात्राओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान।
थाना गड़वार की मिशन शक्ति पुलिस टीम के द्वारा बाबू चंद्र चूर्ण सिंह इंटर कॉलेज गड़वार व थाना बांसडीह की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अंकुर पब्लिक स्कूल बांसडीह में जाकर छात्राओं/बालिकाओं को किया गया जागरुक।
कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में आज दिनांक-30.01.2025 को जनपद के *थाना गड़वार की मिशन शक्ति पुलिस टीम के उ0नि0 राम कुमार यादव, म0उ0नि0 सोनाली सिंह, म0आ0 दीपिका देवी, व का0 शिवम पटेल द्वारा बाबू चंद्र चूर्ण सिंह इंटर कॉलेज एवं थाना बांसडीह की मिशन शक्ति पुलिस टीम की म0उ0नि0 सोनम राव व म0हे0का0 शीला देवी द्वारा अंकुर पब्लिक स्कूल बांसडीह में जाकर छात्राओँ/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षार्थ संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।