Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अवैध शराब की तस्करी करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद ब्रेजा कार से 292 बोतल अंग्रेजी शराब सहित 01 अदद की-पैड मोबाइल व 520/- रुपये नकद बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---SOG टीम व थाना कोतवाली जनपद बलिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार,  कब्जे से एक अदद ब्रेजा कार से 292 बोतल अंग्रेजी शराब सहित 01 अदद की-पैड मोबाइल व 520/- रुपये नकद बरामद । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बलिया श्री कृपा शंकर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता ।

    उल्लेखनीय है कि दिनांक 25.02.2024 को  निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव (प्रभारी सर्विलांस) मय टीम व उपनिरीक्षक श्री हितेश कुमार (प्रभारी स्वाट टीम) मय टीम तथा थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 गिरीजेश सिंह मय फोर्स द्वारा थाना हाजा से वास्ते चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन तलाश वांछित वारन्टी व देखरेख क्षेत्र में रवाना होकर गडवार तिराहे पर चैकिंग कर रहे थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली एक ब्रेजा कार में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब छुपाकर बिहार ले जा रहे हैं और उनकी गाड़ी माल्देपुर मोड के पास खराब हो गयी है। जो सडक के किनारे खडी है यदि जल्दी की जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस टीम माल्देपुर मोड पर सडक के किनारे खड़ी ब्रेजा कार के पास पहुंची तो पुलिस टीम को एकाएक सामने देखकर गाडी में बैठा चालक एकदम सकपका गया और गाडी का गेट खोलकर भागना चाहा की मोके पर ही आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसे पकड लिया गया तथा पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए भागने के कारण पूछा गया तो अपना नाम सनी कुमार पुत्र लल्लन प्रसाद निवासी कंकडबाग थाना कंकडबाग जिला पटना बिहार उम्र करीब 30 वर्ष बताया तथा बताया कि मेरी गाडी में आगे पीछे डिग्गी में अंग्रेजी शराब की बोतले भरी हुई हैं जिन्हे मैं हरियाणा गुडगाव से लेकर आ रहा हूं और पटना जा रहा था कि होली के त्यौहार में ऊंचे दाम पर बेचकर काफी मुनाफा कमाऊंगा लेकिन मेरा दुर्भाग्य है कि मेरी गाड़ी खराब हो गयी और मैं पकडा गया। बरामदशुदा वाहन का निरीक्षण करते हुए तलाशी ली गयी तो गाडी के डिग्गी में अंग्रेजी शराब रेड लेबल की 78 बोतल तथा ब्लैन्डर 70 बोतल, तथा सिग्नेचर 08 बोतल तथा पीछली सीट के बीच में रायल स्टैग 65 बोतल, वैलेनटाईन 37 बोतल, तथा ड्राईवर के साईड वाली सीट के आगे ब्लैक एन्ड व्हाइट 20 बोतल तथा 100 पाईपर की 08 बोतल तथा ब्लैक डाग की 06 बोतल प्रत्येक बोतल .750 एमएल की है तथा बैलेन्टाईन व रैड लैबेल पर न तो कोई बार कोड लगा है और न ही किस प्रदेश में बनी है या किस प्रदेश में बिक्री करनी है अंकित नहीं है तथा सिग्नेचर, ब्लैन्डर प्राइड, रायल स्टैग, ब्लैक एन्ड व्हाईट, 100 पाईपर तथा ब्लैक डाग की प्रत्येक बोतल पर बार कोड लगा है तथा फार सेल इन हरियाणा आनली लिखा है इस तरह कुल गाडी से 292 बोतल अंग्रेजी शराब भिन्न भिन्न् ब्रान्ड की कुल 219 लीटर बरामद हुई ।

    पलिस टीम द्वारा  गाडी पर लगी नम्बर प्लेट को चेक किया गया तो चेचिस नं0 व इंजन नं0 से भिन्न पाया गया । बरामद कार का नम्बर प्लेट, चेचिस नं0 व इंजन नं0 अलग अलग है जो कूटरचित है जानबूझकर धोखा देने की नीयत से दूसरी गाडी का नम्बर प्लेट लगाया गया था। तत्पश्चात पूछने पर अभियुक्त शनि कुमार माफी मांगते हुए बोला कि यह गाडी पर नम्बर प्लेट फर्जी लगी है और इसका इंजन नं0 और चेचिस नं0 भी अलग अलग है क्योंकि मैं धोखा देने के लिए ही फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गाडी चलाता हूं। पकडे गये अभियुक्त शनि कुमार के विरूद्ध थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-89/2025  धारा 60/63 आबकारी अधि0 व धारा 318(4),319(2) ,336(2), 338, 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

      पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0सं0- 0089/2025 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व धारा 318(4), 319(2), 336(2), 338, 340(2) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया 
    गिरफ्तार अभियुक्त-
    1. सनी कुमार पुत्र लल्लन प्रसाद निवासी कंकड़बाग जिला पटना बिहार उम्र- 30 वर्ष 
    गिरफ्तारी का दिनांक/समय-
    1. दिनांक 25.02.2025  समय 22.32 बजे, माल्देपुर मोड़ के पास से
    बरामदगी विवरण-
    1. 292 बोतल अंग्रेजी शराब प्रत्येक 750 एमएल कुल 219 लीटर अंग्रेजी शराब
    2. 01 अदद मोबाइल हीरो की-पैड काले रंगी की एवं 520 रुपये 
    3. 01 अदद वाहन JH 02AP999 वीटारा ब्रेजा कार
    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
    1. निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव (प्रभारी सर्विलांस)
    2. उपनिरीक्षक श्री हितेश कुमार (प्रभारी स्वाट टीम)
    3. उ0नि0 गिरीजेश सिंह थाना कोतवाली जनपद बलिया
    4. मुख्य आरक्षी मंगला सिंह  (स्वाट टीम)
    5. मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक (स्वाट टीम)
    6. मुख्य आरक्षी रोहित कुमार (सर्विलांस टीम)
    7. मुख्य आरक्षी देवेंद्र सरोज (स्वाट टीम)
    8. मुख्य आरक्षी अमरदेव यादव (स्वाट टीम)
    9. आरक्षी विश्वविजय सिंह (स्वाट टीम)
    10. आरक्षी विकास सिंह (सर्विलांस टीम)
    11. आरक्षी अर्जुन यादव (सर्विलांस टीम)
    12. आरक्षी विनोद रघुवंशी (सर्विलांस)
    13. आरक्षी सूर्यप्रकाश (स्वाट टीम)
    14. आरक्षी पंकज सिंह (स्वाट टीम)
    15. का0 धर्मेन्द्र यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया 
    16. का0 अजय कुमार यादव  थाना कोतवाली जनपद बलिया
    17. का0 दीपक यादव थाना कोतवाली जनपद बलिया



    Bottom Post Ad

    Trending News