Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ चौकी खुली तो तैनात होंगे 26 जवान



    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट: संतोष मिश्रा 

    एक एसआई,एक एएसआई, 6 हेड कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल मिलकर स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग संख्या 93 से गेट संख्या 105 (दर्शन नगर) तक निभाएंगे ड्यूटी।

    फोटो: आरपीएफ प्रभारी जी0एस0 गौतम को मांग पत्र देती सभासद श्री मती आरती जायसवाल(फाइल फोटो)

    गोसाईगंज(अयोध्या) :---लखनऊ-बाराबंकी-शाहगंज-जौनपुर रेलखंड स्थित अयोध्या धाम के प्रथम प्रवेश द्वार व सरयू तट से सटे प्रसिद्ध सिद्ध पीठ संत श्रृंगी ऋषि के पावन स्थलीय क्षेत्र एवं जनपद की प्रमुख व्यावसायिक नगर गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ चौकी खुलने के आसार नजर आने लगे हैं।गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद एवं श्री सीता राम जी विराजमान मंदिर सेवा ट्रस्ट कस्बा दिलासीगंज की सदस्य श्री मती आरती जयसवाल के पत्र को संज्ञान में लेकर उत्तर रेलवे लखनऊ में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त देवांश शुक्ला ने इस संबंध में अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ प्रभारी गुरु शरण गौतम से रिपोर्ट मांगी है।वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त देवांश शुक्ला को भेजे गए पत्र में श्री गौतम ने गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ चौकी खोलने पर 1 एसआई,1 एएसआई, 6 हेड कांस्टेबल,18 कांस्टेबल (कुल 26) सुरक्षा कर्मियों की जरूरत होने की बात बताई है।मालूम हो कि बीते दिनों सभासद श्रीमती जायसवाल ने रेलमंत्री,महाप्रबंधक सहित रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया था कि गोसाईगंज स्टेशन से प्रतिदिन बीसो किमी0 चौ तरफा परिधि के रेल यात्री हावड़ा,जम्मूतवी, गया,वाराणसी,मुरादाबाद, लखनऊ,कानपुर,इटावा,सूरत गाजियाबाद,सहारन पुर, अहमदाबाद,नासिक, शाहजहांपुर,बरेली,गया,गोमो,फीरोजपुर,बर्धमान, लुधियाना,मुंबई,दिल्ली,चेन्नई सहित अन्य नामी गिरामी रेलवे स्टेशन तक यात्रा करते हैं।अयोध्या धाम में राम जन्म भूमि मंदिर बनने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त लखनऊ को अपने कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र के पत्रांक- रे०सु०ब०/ट्रांसफर-पोस्टिंग/अकबरपुर/ 2024 के द्वारा प्रभारी श्री गौतम ने दर्शाया है कि वर्तमान में अकबरपुर पोस्ट पर 22 स्टाफ की अपेक्षा 17 स्टाफ कार्यरत हैं।हमारा कार्य क्षेत्र अकबरपुर से मालीपुर 18.59 किमी0, अकबरपुर से टांडा 16.89 किमी0 तथा अकबरपुर से बिलहर घाट 37.23 किमी0 था। लेकिन बीते 3 माह पूर्व उनका कार्य क्षेत्र बिलहर घाट से दर्शन नगर आउटर तक 11.15 किमी0 और बढ़ा दिया गया।अकबरपुर पोस्ट का दायरा 3 दिशाओं में है। जिसके अंतर्गत 8 रेलवे स्टेशन, 44 मैंड गेट, एवं 5 अनाधिकृत/अनमैंड लेबल क्रॉसिंग गेट होने के कारण कार्य क्षेत्र 83.86 किमी0 होता है।गोसाईगंज स्टेशन को डबलिंग के बाद इसे बड़े स्टेशन के रूप में विस्तारित किया जा रहा है।यहा से अप/डाउन साइड की 5 दर्जन गाड़ियां गुजरती है,जिसमें अप/डाउन साइड की डेढ़ दर्जन से अधिक गाड़ियों का ठहराव होने के कारण 3 प्लेटफॉर्म वाले इस स्टेशन से एक हजार यात्री प्रति दिन जहां यात्रा करते हैं वहीं आरक्षित/अनारक्षित टिकटों की बिक्री भी प्रतिदिन लाखों में होती है।आर0पी0एफ चौकी न होने के कारण यात्रियों में जहां असुरक्षा की भावना बनी रहती हैं वही स्टेशन के पूर्वी/पश्चिमी सिरे स्थित रेल बैरियर पर छोटे बड़े वाहनों के दबाव से यात्री ट्रेनें भी रेल बैरियर बंद न होने के कारण आउटर पर अपना सिग्नल लाल देखकर खड़ी हो जाती है।उन्होंने लिखा है कि रेलवे सुरक्षा बल अकबरपुर के क्षेत्राधिकार में 5 हैवी ट्रैफिक वाले गेट संख्या 75/82/93/ 94/96 पर आए दिन भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टाफ को अक्सर भेजा जाता है। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था अकबरपुर में तैनात आरपीएफ के हवाले होने के कारण हैवी रेस्ट ट्रॉफिक (HRT),आए दिन ट्रेनों पर होने वाली पत्थर बाजी,यात्री सामानों की चोरी की घटनाओं पर जहां अंकुश नहीं लग पाता है वहीं चौकी न होने के कारण आए दिन रेल कर्मियों से यात्रियों का किसी न किसी प्रकरण को लेकर विवाद होता रहता है।

    Bottom Post Ad

    Trending News