उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
फेफना बलिया:---थाना फेफना, जनपद बलिया द्वारा मूर्ति को खंडित करने वाले 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर मो. उस्मान के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस टीम को मिली सफलता ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 27.2.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि शत्रुघ्न राम पुत्र स्व0 रामबडाई राम निवासी परिवा थाना फेफना जनपद बलिया व श्यामलाल राम पुत्र स्व0 राम जन्म राम निवासी नारायणपुर थाना फेफना जनपद बलिया द्वारा शराब के नशे में गांव मे रखी हुई श्री रविदास जी की मूर्ति को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मूर्ति का हाथ खण्डित कर दिये जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 40/25 धारा 298/352 BNS पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में थाना स्थानीय उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सत्येद्र चौधरी, मय हमराहीयान के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 1. शत्रुघ्न राम पुत्र स्व0 रामबडाई राम निवासी परिवा थाना फेफना जनपद बलिया 2. श्यामलाल राम पुत्र स्व0 राम जन्म राम निवासी नारायणपुर थाना फेफना जनपद बलिया को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय द्वारा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 40/25 धारा 298/352 BNS थाना फेफना जनपद बलिया ।
नाम पता अभियुक्तः-
1. शत्रुघ्न राम पुत्र स्व0 रामबडाई राम निवासी परिवा थाना फेफना जनपद बलिया
2. श्यामलाल राम पुत्र स्व0 राम जन्म राम निवासी नारायणपुर थाना फेफना जनपद बलिया
अपराधिक इतिहास अभियुक्त शत्रुधन राम---
1. मु0अ0सं0 311/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना फेफना जनपद बलिया ।
2. मु0अ0सं0 40/25 धारा 298/352 BNS थाना फेफना जनपद बलिया ।
अपराधिक इतिहास अभियुक्त श्यामलाल राम---
1. मु0अ0सं0 310/22 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना फेफना जनपद बलिया ।
2. मु0अ0सं0 40/25 धारा 298/352 BNS थाना फेफना जनपद बलिया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1- उ0नि0 श्री सत्येन्द्र चौधरी थाना फेफना, जनपद बलिया
2- का0 चन्द्रशेखर आजाद थाना फेफना,जनपद बलिया ।

TREND