उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---AHT थाना जनपद बलिया द्वारा 05 नफर बाल श्रमिकों को कराया गया बाल श्रम से मुक्त ।
AHT थाना जनपद बलिया द्वारा थाना कोतवाली, बासंडीह व सहवार जनपद बलिया क्षेत्र में चलाया गया "बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी , मिशन शक्ति व नशा मुक्ति" जन जागरूकता अभियान।
आज दिनांक 27.02.2025 को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बलिया में अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर मो.उस्मान व श्रम परावर्तन अधिकारी श्री गणेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार यादव थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में मय हमराह उ.नि. श्री मनोज कुमार सिंह, आ0 ऋषभ मिश्र के साथ श्रम विभाग एवं CWC के साथ समन्वय रखते हुए थाना कोतवाली ,थाना सहतवार व थाना बांसडीह क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान कुल पांच बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया। तथा इसके पश्चात वहां पर उपस्थित श्रमिकों/कर्मियों को बधुआ मजदूरी,मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, मिशन शक्ति,अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति* के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जागरूक किया गया ।

TREND