उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के नगवा गांव स्थित बाबा नागेश्वर नाथ शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव कई कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा व हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के मानस के कलाकारों ने भिन्न-भिन्न धुनों में मानस पाठ करके लोगों को आनंदित किया। पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय ने मंत्रोचार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराई।
आरती के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक वीर बहादुर यादव एवं गायक भोला पाठक ने अपनी पारंपरिक होली गीत-"होरी खेले रघुवीरा अवध में.."कहले कार्तिक से गणेश, घोरऽ भइया बाल्टी में रंगवा.."माता अंजनी के लाल, कहियाले देब दरशनवा.. आदि गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झुमाया। बाबा नागेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके पूर्व महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुधवार को नागेश्वरनाथ शिव मंदिर में पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय ने आनंद पाठक, राधा देवी पाठक, बृजेश पाठक रैना एवं श्रीमती कुसुम पाठक के हाथों वैदिक मंत्रोचार के बीच विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न कराई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद पाठक, गायक बृजेश पाठक रैना, अजीत यादव, रोहित पाठक अंशु, मोहित पाठक, महेश पाठक, नीरज गोंड, जितेंद्र गोंड, अनूप यादव, शुभम यादव, हरेंद्र साहनी, पप्पू पांडेय, आदित्य नारायण पाठक, बरमेश्वर यादव, दिनेश पाठक, राजकुमार जायसवाल, श्रीभगवान साहनी, अर्जुन प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।

TREND