उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
बलिया उत्तरप्रदेश :---आर्यन कुमार यादव के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 50000.00 रूपये को दिनाँक-24.02.2025 को साइबर थाना बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया ।
संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक-19.11.2024 को वादी मुकदमा आर्यन कुमार यादव पुत्र श्री अरविन्द कुमार यादव निवासी जापलिनगंज थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा थाना साइबर क्राइम कार्यालय आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि वादी मुकदमा के केनरा बैंक के खाते से दिनाँक-24.05.2024 को कुल-140288.00/- रूपये (शब्दो में-एक लाख चालीस हजार दो सौ अट्ठासी रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है । इस तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-24/2024 धारा-66(डी) आई.टी. एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर क्राइम थाना बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-24.02.2025 को वादी आर्यन कुमार यादव के केनरा बैंक के खाते में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की धनराशि कुल-50000.00/- रूपये (शब्दों में-पचास हजार रूपये मात्र) को वापस करा दिया गया है ।शेष धनराशि वापस कराने हेतु निरन्तर प्रयास जारी है । वादी मुकदमा श्री आर्यन कुमार यादव द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
पुलिस टीम थाना साइबर क्राइम जनपद बलिया -
1- निरीक्षक श्री अंशुमान यदुवंसी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- निरीक्षक श्री योगेन्द्र प्रसाद सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)
3- मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
4- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
5- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
6- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
7- आरक्षी शनी यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
8- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)
9- म0 आरक्षी प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम बलिया)

TREND