उत्तर प्रदेश जनपद बलिय
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---श्रीमती विनिता सिंह के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 83000.00 रूपये को दिनाँक-19.02.2025 को साइबर थाना बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया ।
संक्षिप्त विवरण-
दिनांक-12.12.2023 को शिकायतकर्ती विनिता सिंह पत्नी श्री सुधीर सिंह निवासी धतुरी टोला थाना दोकटी जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी जिसमें शिकायतकर्ती के पति के सेन्ट्रल बैंक खाते से दिनाँक-11.12.2023 को क्रमशः 50000.00 रूपये व 33000.00 रूपये कुल-83000.00/- रूपये (शब्दो में- तिरासी हजार रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-19.02.2025 को शिकायतकर्ती श्रीमती विनिता सिंह के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल-83000.00/- रूपये वापस कराया गया । शिकायतकर्ती श्रीमती विनिता सिंह द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बलिया-
1. निरीक्षक श्री अंशुमान यदुवंशी (प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम बलिया)
2. निरीक्षक श्री योगेन्द्र प्रसाद सिंह (थाना साइबर क्राइम बलिया)
3. मुख्य आरक्षी मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
4. आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
5. आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
6. आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
7. आरक्षी शनि यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
8. म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)
9. म0 आरक्षी प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम)

TREND