Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही छुआछूत एवं अंधविश्वास को दूर किया जा सकता है..



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 


    दुबहर, बलिया:--विज्ञान दिवस के मौके पर क्षेत्र के एस जी पब्लिक स्कूल अड़रा, घोड़हरा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शुक्रवार के दिन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में सजा रखे थे। जिसका सभी अतिथियों ने अवलोकन किया और छात्र-छात्राओं की प्रयास की सराहना की। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
     
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा की कमी नहीं होती, उन्हें उचित मंच और सही मार्गदर्शन मिले तो ये बच्चे भी डॉक्टर सीबी रमन और डॉक्टर अब्दुल कलाम बन सकते हैं। बच्चों द्वारा विज्ञान गणित और पर्यावरण से जुड़े मनमोहक मॉडल की थानाध्यक्ष ने सराहना की। वहीं विशिष्ट अतिथि शिक्षक विवेक सिंह ने कहा कि बच्चे आने वाले भारत के भविष्य हैं। इनके अंदर वैज्ञानिक सोच का दृष्टिकोण होना उनके तथा समाज के लिए लाभकारी होगा। कहा कि समाज में अंधविश्वास एवं छुआछूत वैज्ञानिक सोच से ही समाप्त हो सकती है। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक अन्नपूर्णानंद तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
    इस मौके पर अशोक सिंह, बब्बन चौबे, परमानंद चौबे, सुजीत सिंह, अमित सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अमित यादव, रवीश सिंह, रणधीर सिंह, चंदन यादव, अंशुल गुप्ता, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रकट प्रबंधक अन्नपूर्णानंद तिवारी ने किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News