Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    प्रदूषण से बचाव के लिए स्प्रिंकलर वाहन को मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर शहर वासियो को समर्पित किया



    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट: संतोष मिश्रा 

    अयोध्या :---रामनगरी अयोध्या में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली जा रही। जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरीके से चुस्त दुरुस्त है। और श्रद्धालुओं को किसी तरीके की कोई समस्या ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। वही अयोध्या नगर निगम ने शहर वासियों को एक और सौगात दी है। गर्मी के मौसम में तेज हवाओं के साथ धूल भरी हवाओ से बचने के लिए प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कदम उठाते हुए। नगर निगम ने स्प्रिंकलर वाहन पूजन-अर्चन के साथ नगर को समर्पित किया। ये स्प्रिंकलर वाहन लगभग आठ हजार लीटर क्षमता के इस वाहन को नारियल फोड़कर पूजन- अर्चन के बाद नगर निगम के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डेमो के तहत नगर के पेड़ पौधों की धुलाई की गई। वही नगर निगम के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि इस मशीन से अयोध्या की हरियाली को बढ़ावा मिलेगा। पार्क के अलावा अन्य स्थानों पर लगे पेड़-पौधों की सिंचाई एवं सफाई हो सकेगी। और गर्मी मे श्रद्धालुओं पर भी जल छिड़काव से गर्मी से राहत मिलेगी।इससे नगर को वायु प्रदूषण से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। 



    Byte- गिरीश पति त्रिपाठी मेयर अयोध्या नगर निगम।

    Bottom Post Ad

    Trending News