उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट: संतोष मिश्रा
उत्तर प्रदेश अयोध्या :---अयोध्या जनपद के विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्राम सभा चरावां में संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज चौथे दिन की कथा में श्री वृंदावन धाम से चलकर आए कथा व्यास आचार्य सूरज पाठक जी महाराज ने बताया प्रभु की कृपा के बगैर कोई काम संभव नहीं है जिसने भी प्रभू की भक्ति प्राप्त कर लिया उसका जीवन धन्य हो गया।आज के दूषित खान पान पर चिंता व्यक्त करते हुए सनातन धर्म को बदनाम होने से बचाने के लिए अपने बच्चों को सनातन धर्म अपनी संस्कृति के बारे में बताते रहना बहुत जरूरी है। जिससे आने वाली पीढ़ी अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा कर सकें। गौ रक्षा पर श्री महाराज जी ने बताया जिस गौ माता का दूध पीकर हम लोग बड़े हुए आज वही गौ माता हमारी दर दर की ठोकरें खा रही हैं यह हमारे लिए बहुत दुर्भाग्य की बात है हम सभी को इस पर विचार करना चाहिए जिस दरवाजे पर गौ माता रहती हैं उस घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं होती बिना गाय के गोबर से चौक बनाए कोई कथा पूर्ण नहीं होती गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।आचार्य नागेंद्र पाठक अर्गन पर साथ दे रहे विकास तिवारी, तबला वादक साजन शुक्ला, पैड पर साथ दे रहे अमित दुबे ने अपने भजनों के माध्यम से श्रोताओं का दिल जीता।मुख्य यजमान श्री भृगुनाथ तिवारी महेश तिवारी एवं हजारों की संख्या में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध।

TREND