Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    श्रद्धालुओं के अबाध आवागमन हेतु अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल का रात्रि कालीन किया गया आकास्मिक निरीक्षण एवं संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत व महाकुम्भ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं  के अबाध आवागमन हेतु अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल का रात्रि कालीन किया गया आकास्मिक निरीक्षण एवं संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

    दिनांक 25/26.02.2025 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा भरौली पुल का आकास्मिक निरीक्षण किया गया एवं दौराने निरीक्षण महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत व महाकुम्भ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की अबाध आवागन हेतु  प्रभारी निरीक्षक नरही को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था को सूचारू रुप से बनाये रखने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया । 
              निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री कृपा शंकर, प्रभारी निरीक्षक नरही  श्री नदीम अहमद फरीदी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

    Bottom Post Ad

    Trending News