उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया :--क्षेत्र के किशुनीपुर गांव स्थित सत्संग केन्द्र परिसर में युग पुरुषोत्तम श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्रजी का 137वां जन्मोत्सव रविवार को शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद के कोने-कोने से आए सत्संगियों के साथ ही आसपास के दर्जनों गांवों के सत्संगी श्रद्धालु भारी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम प्रातः सुबह 5:30 बजे से शहनाई वादन और विनती से प्रारंभ करके प्रार्थना सत्संग का आयोजन कर किया गया। जिसमें सत्संगी भाइयों ने भाग लेकर प्रार्थना को सफल बनाया। तत्पश्चात ठाकुर अनुकुल चंद्र जी के सम्मान में शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा की शुरुआत सत्संग परिसर केंद्र से होते हुए घोड़हरा, अड़रा, विशेनीडेरा आदि गांवों का भ्रमण करते हुए वापस लौटकर सत्संग स्थल पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ। दूर-दूर से आए कई लोगों को ठाकुर जी की दीक्षा दिलाई गई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। जन्मोत्सव का समापन संध्या प्रार्थना के साथ किया गया। परम दयाल श्रीश्री ठाकुर अनुकुल चंद्र जी का उद्देश्य है कि अपने बचना, दूसरे को बचाना, उसी को तुम धर्म समझना। यह वाक्या सह प्रति ऋत्विक प्रकाश चंद झा ने अपने मुखारविंद से कहकर जीवन धन्य कर दिए। उन्होंने कहा कि एक आदेश में चलते जो, उसी से समाज है।
इस दौरान भजन, कीर्तन के माध्यम से प्रदीप सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को खूब आनंदित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीनिवास तिवारी, शुभ नारायण तिवारी, डॉ0 नीलेश श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन अस्थना, प्रकाश चंद सांझा, राजेंद्र गुप्ता, जयशंकर तिवारी, संजय गुप्ता, राधा यादव, कमल प्रकाश, विनोद गिरि, मृत्युंजय गुप्ता आदि ने अपनी सहभागिता निभाई।

TREND