उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट:सुरेश कुमार राजाराम
उत्तर प्रदेश अयोध्या:---तारुन थाना क्षेत्र के अंतर्गत धौरहरा कुटी के पास शुक्रवार की देर रात नीलगाय की टक्कर से लगभग 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया गया कि पूराकलंदर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा खनुअवा निवासी मंगल उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र सन्तराम मजदूरी का कार्य करता था। वह अपने साथियों के साथ रसूलाबाद तारापुर में मजदूरी करने गया हुआ था। वह शाम करीब 7 बजे घर के लिये निकला। परन्तु वह सीधे घर न जाकर कही निमंत्रण में चला गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह चनहा चौराहा तारुन मार्ग पर बाइक से जा रहा था। जब वह ग्राम पंचायत धौरहरा कुटी के निकट पहुँचा तो नीलगाय से उसकी टक्कर हो गई। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तारुन ले गई। जहां अस्पताल में मौजूद डॉ सन्तोष यादव ने फार्मशिष्ट सी पी वर्मा के साथ इलाज के लिये पहुँचे।और देखते ही मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक मुन्नी लाल चौधरी ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

TREND