उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
खेजुरी बलिया:---थाना खेजुरी पुलिस द्वारा दिनांक 31.03.2025 को वर्ष 2021, 2022, 2023 में पंजीकृत आबकारी अभियोगो में बरामदशुदा अंग्रेजी व देशी शराब का मा0 न्यायालय के आदेश से विनिष्टीकरण किया गया ।
शासन द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक, बलिया के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी, सिकन्दरपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31.03.2025 को थाना खेजुरी पुलिस टीम द्वारा श्रीमान् मा0 न्यायालय सिविल जज (सी0डि0) एफ0टी0सी0 / ए0सी0जे0एम0 बलिया के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी महोदय, सिकन्दरपुर, वीरपाल सिंह एपीओ बलिया व थाना स्थानीय के दो सम्भ्रान्त व्यक्ति व प्रभारी निरीक्षक खेजुरी की उपस्थिति में व सभी उपरोक्त अधिकारीगण व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के समक्ष थाना स्थानीय पर वर्ष 2021, वर्ष 2022, वर्ष 2023 के पंजीकृत आबकारी अभियोगो में बरामदशुदा शराब अंग्रेजी व देशी कुल मिलाकर 2043.52 ली0 ( देशी शराब-1956.60 ली0 , अंग्रेजी शराब - 46.92 ली0, बीयर – 40 लीटर ) को थाना परिसर में पर्याप्त गहराई का गड्ढा खोदकर विनष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गयी । समस्त कार्यवाही की विडियोग्राफी भी की गयी ।
विनष्टीकरण के समय मौजूद अधिकारीगण व सम्भ्रान्त व्यक्तियो का विवरण-
1. क्षेत्राधिकारी महोदय, सर्किल सिकन्दरपुर,बलिया
2. श्री वीरपाल सिंह, एपीओ बलिया
3. सभ्रान्त व्यक्ति क्रमशः-राणाप्रताप सिंह पुत्र स्व0 उमाशंकर सिंह निवासी छोटी विषहर खेजुरी थाना खेजुरी जनपद बलिया , हरेराम चौहान पुत्र भृगुनाथ चौहान निवासी व थाना खेजुरी बलिया

TREND