Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    01 अदद नाजायज चाकू के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 



    बैरिया बलिया:----थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 अदद नाजायज चाकू के साथ 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों  के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपा शंकर के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी एंव प्रभारी निरीक्षक बैरिया श्री राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम द्वारा दिनांक-30.03.2024 को थाना बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 श्री हरिचरण यादव मय हमराह पुलिस टीम के जांच प्रार्थना पत्र व देखभाल क्षेत्र से वापस आ रहे थे कि सुरेमनपुर बाजार की तरफ से एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस वालो को देखकर ठिठका तथा पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापस जाने लगा कि शंका होने पर घेर घारकर सुरेमनपुर रेलवे क्रासिंग के पास सड़क किनारे समय करीब 20.50 बजे पकड़ लिया गया पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम गोविन्द कुमार यादव पुत्र शिवजी यादव निवासी ग्राम मधुबनी थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र करीब 24 वर्ष बताया पहने पैंट के दाहिने फेट से 01 अदद चाकू  बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/25 धारा 4/25 आयुध अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी ।

    पंजीकृत अभियोग-
    1.मु0अ0सं0 135/25 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना बैरिया जनपद बलिया।
    बरामदगी का विवरण-
    1. 01 अदद नाजायज चाकू 
    नाम पता अभियुक्त-
    1. गोविन्द कुमार यादव पुत्र शिवजी यादव निवासी ग्राम मधुबनी थाना बैरिया जनपद बलिया
    बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    1.उ0नि0 श्री हरिचरण यादव थाना बैरिया जनपद बलिया
    2.हे0का0 संदीप वर्मा थाना बैरिया जनपद बलिया
    3.का0 दीपक निषाद थाना बैरिया जनपद बलिया
      

    Bottom Post Ad

    Trending News