Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    मंगल सूत्र/सिकड़ी चोरी करने वाली 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ मंगल सूत्र, सिकड़ी के साथ ही 2720 रू0 नकद बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद- बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 


    फेफना बलिया:----थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा चण्डी माता मंदिर उचेडा में दर्शन पूजन के दौरान वादिनी का मंगल सूत्र/सिकड़ी चोरी करने वाली 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ मंगल सूत्र, सिकड़ी के साथ ही 2720 रू0 नकद बरामद ।

     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी सदर श्री उस्मान के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार त्रिपाठी  के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर वादिनी श्रीमती भागमनी देवी पत्नी विजय चौहान  सा0 पाण्डेयपुर थाना फेफना जनपद बलिया के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 70/2025 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 श्री अशोक कुमार शुक्ल को  सुपुर्द की गयी । उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ल मय हमराह हे0का0 मिथिलेश यादव , म0का0 प्रीती यादव   के साथ वादिनी के सूचना के आधार पर दिनांक 31.03.25 को समय 10.30 बजे पश्चिम रेलवे क्रासिंग फेफना से अभियुक्ता मति पत्नी राजेश राम निवासी ग्राम उमडीरही थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर* को गिरफ्तार किया गया अभियुक्ता के पास से 01 सफेद रंग की पन्नी मे रखा हुआ 500-500 रुपये का 5 नोट, 200 रुपये का 1 नोट व 20 रुपये का 1 नोट कुल 2720 रुपये तथा एक अदद मंगलसूत्र लाल पीली व नारंगी रंग की मोती गुहा हुआ जिसमे 06 पीली धातु की गुरिया तथा एक लाकेट पीली धातु का चोरी किया गया बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढोत्तरी की गयी।  गिरफ्तार अभियुक्ता के थाना हाजा पर लाकर महिला आरक्षी के निगरानी में बैठाकर  नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्या0 भेजा जा रहा है। 

    गिरफ्तारी/घटना का विवरण-
                         आज दिनांक 31.03.2025 को वादिनी मुकदमा अपने पुत्र सूरज चौहान के साथ थाने पर आकर बताई कि कल दिनांक 30.03.2025 को दर्शन करते समय चण्डी माता मंदिर उचेडा से मेरे गले से मंगलसूत्र तथा एक अन्य महिला की सिकड़ी चोरी करने वाली महिला इस समय फेफना रेलवे क्रासिंग पश्चिमी के पास मौजूद है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ी जा सकती है मैने उसे पहचान लिया है। इस सूचना पर तत्काल फेफना पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्ता को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा चोरी किया हुआ मंगल सूत्र तथा सिकड़ी व नकद पैसे बरामद किया गया ।

    अनावरित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 70/2025 धारा 303(2) , 317(2) BNS थाना फेफना, बलिया
    नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता-
    1. मति पत्नी राजेश राम निवासी ग्राम उमडीरही थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर 
    बरामदगी-
    1. 2720 रुपये नकद (सिकड़ी बिक्री के)
    2. एक अदद मंगलसूत्र लाल पीली व नारंगी रंग की मोती गुहा हुआ जिसमे 06 पीली धातु की गुरिया तथा एक लाकेट पीली धातु
    गिरफ्तारी/बरामदी करने वाली टीम-
    1. उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ल थाना फेफना, बलिया
    2. हे0का0 मिथिलेश यादव थाना फेफना, बलिया 
    3. म0का0 प्रीती यादव थाना फेफना, बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News