Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    उपनिरीक्षकों के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूट-केश व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की :पुलिस अधीक्षक

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त द्वारा आज दिनांक-31.04.2025 को 02 उपनिरीक्षकों के सेवानिवृत्ति पर प्रशस्ति-पत्र, शूट-केश व अंग वस्त्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी, एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी ।

              
     उल्लेखनीय है कि आज दिनांक-31.04.2025 को जनपद बलिया से 1. उपनिरीक्षक ना0पु0 श्री रमेश चन्द्र द्विवेदी पुलिस लाईन बलिया 2. उपनिरीक्षक ना0पु0 श्री कृष्ण कुमार मिश्र पुलिस लाईन बलिया ने अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । पुलिस लाइन बलिया में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया । श्रीमान् क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्यामकान्त द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी ।इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत हुए समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शुभकामनायें दी गई ।


    Bottom Post Ad

    Trending News