उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
नगरा, बलिया:---थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म से संबंधित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आशीष मिश्रा व थानाध्यक्ष श्री कौशल कुमार पाठक थाना नगरा बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 397/2024 धारा 78,351(3),64 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र प्रभुनाथ हरिजन निवासी रेकुआनसीरपुर थाना नगरा जिला बलिया* को मुखबीर की सूचना पर गड़वार मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0- 397/2024 धारा 78,351(3),64 बीएनएस में वाछिंत अभियुक्त है, जिसको गिरफ्तारी का बोध कराते हुये समय करीब 11.40 बजे दिन में हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 397/2024 धारा 78,351(3),64 बीएनएस थाना नगरा जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. मनीष कुमार पुत्र प्रभुनाथ हरिजन निवासी रेकुआनसीरपुर थाना नगरा जिला बलिया उम्र करीब 26 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह थाना नगरा बलिया
2. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना नगरा, बलिया

TREND