उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---जनपद बलिया कस्बा रेलवे उपरगामी सेतु के एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने एंव मरम्मत का कार्य दिनांक-22.02.2025 से दिनांक-15.04.2025 तक निर्माण खण्ड लो-नि0वि0बलिया द्वारा कराया जाना है। जिससे कार्य करते समय कार्य स्थल पर आधे भाग में यातायात रोका जाना है, जिसके कारण मात्र हल्के वाहन ही पुल पर आवागमन हेतु अनुमन्य रहेंगे।
जिसके अनुपालन में बलिया शहर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु रूट डाइवर्जन किया गया है।
1.टीडी कालेज, कचहरी की तरफ शहर में जाने वाले वाहनों को पुल के बाँयी तरफ से जाने वाले सड़क मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है।
2.विजयीपुर की तरफ से आने बाले समस्त वाहनों को ओबर ब्रिज के नीचे से रेलवे क्रासिंग की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है।
उपर्युक्त डायवर्ट स्थानों पर यातायात के कर्मचारियों व थाना कोतवाली पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी जा रही है तथा शहर के अन्य प्रमुख तिराहों/चौराहों पर यातायात के कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाकर यातायात का सुचारू संचालन कराया जा रहा है।

TREND