उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बांसडीह बलिया:----थाना बांसडीह जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त व 05 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से कुल 210 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी कच्ची शराब व शराब बनाने का उपकरण सहित 01 अदद मोबाइल व शराब बिक्री के 55730/-रूपया नकद बरामद।
पुलिस टीम द्वारा 14000 लीटर लहन किया गया नष्ट । 02 अदद मोटर साइकिल अंतर्गत धारा 207 MV ACT में सीज । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बलिया श्री अनिल कुमार झा के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बांसडीह/बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बांसडीह श्री संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.02.2025 को थाना बांसडीह पुलिस टीम के उ0नि0 रन्जीत विश्वकर्मा, उ0नि0 सूर्य प्रकाश दूबे, म0उ0नि0 सोनम राव मय फोर्स के बगरज देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरामय पेंडिंग विवेचना तलाश वांछित चेंकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि फायर स्टेशन के पास गांव चांदपुर 55 के कुछ व्यक्ति सड़क पर खड़े दिखाई दिये जिन्हे देखकर वाहन सरकारी को रोककर मौजूद लोगो से सड़क पर खड़े होने का कारण पूछा गया तो बताये कि हमलोग गांव चांदपुर 55 के निवासी है जहां पर गांव के ही कुछ लोगो द्वारा नाजायज रूप से कच्ची शराब का निर्माण / निष्कर्षण / बिक्री आदि किया जा रहा है गांव के महिला/पुरूष/ बच्चे काफी व्यथित एंव परेशान हैं और कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है । उपस्थित ग्रामीणो द्वारा बताये गये सूचना पर थाना बांसडीह पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणो को लेकर गांव चांदपुर 55 में पहुंचे ।
उक्त गांव के लोगो द्वारा अपने अपने घरों के आस पास अन्दर बाहर जमीन में प्लास्टिक के ड्रम व पन्नी में लहन को भारी मात्रा मे रखे हुए थे और जिनके द्वारा अपने घर के बरामदे में गैस चूल्हा के माध्यम से अवैध शराब का निष्कर्षण किया जा रहा था । पुलिस टीम द्वारा एकबारगी अलग अलग दिशाओं में दबिश दिया गया अपने अपने बरामदे में अवैध रूप से शराब का निष्कर्षण कर रहे कुछ पुरूष व महिलायें भाग गये लेकिन हमराही कर्मचारीगण की मदद से मौके पर ही एक पुरूष व पांच महिलाओं को पकड़ लिया गया । जिनसे महिला उ0नि0 सोनम राव व उ0नि0 सूर्य प्रकाश दूबे के माध्यम से बारी बारी से पूछा गया तो अपना नाम *1. सुमन राजभर पत्नी पिन्टू राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 30 वर्ष 2. पिंकी पत्नी मुन्ना राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 25 वर्ष 3. सरिता राजभर पत्नी रामअवध राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 28 वर्ष 4.रीमा राजभर पत्नी राजाराम निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 40 वर्ष 5. प्रियंका पत्नी दिनेश राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 30 वर्ष 6. मकुन राजभर पुत्र रामप्रवेश राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 35 वर्ष बताया ।* मौके पर ही पकड़ी गयी महिलाओं की अलग अलग म0का0 प्रीतिं सिंह द्वारा जामा तलाशी लिया गया तो महिलाओं के पास से लेडिज पर्स में रखे शराब बिक्री के नकद पैसे व शराब बिक्री के पैसों से खरीदी गयी पीली धातु व सफेद धातु के जेवरात बरामद हुए । तत्पश्चात पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गये व्यक्तियों से घर के आस पास जमीन में गढ़े हुये प्लास्टिक के ड्रम व पन्नी में भरी लहन लगभग 14000 लीटर नष्ट कराया गया । सभी अभियुक्तों के अलग अलग घर के बरामदे से शराब बनाने का उपकरण 02 अदद गैस चूल्हा मय पाइप रेग्यूलेटर सहित, 02 अदद गैस सिलेण्डर, 02 अदद टीन प्लास्टिक की नलकी लगा हुआ ,10 अदद पतीला जस्ते का जिसमें 04 छोटा व 6 बड़ा है, 03 अदद प्लास्टिक के बड़े ड्रम, 01 अदद लोहे का बड़ा ड्रम , 12 अदद प्लास्टिक के छोटे बड़े ड्रम , 04 अदद प्लास्टिक के ड्रम छोटे व बड़े कुल 210 लीटर अपमिश्रित शराब , अलग अलग पालीथीन में 04 किग्रा यूरिया , 450 ग्राम फिटकिरी , 600 ग्राम नौशादर , एक एक किग्रा की 05 पैकेट टाटा नमक जिसमें 02 पैकेट खुला हुआ 03 पैकेट सील बंद, 02 अदद मोटर साइकिल बरामद हुआ ।
थाना स्थानीय द्वारा उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के क्रम में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त/अभियुक्ता को विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 38/2025 धारा 60(1)60(2) आबकारी अधिनियम व 274,275 ,3(5) बीएनएस थाना बांसडीह, बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. सुमन राजभर पत्नी पिन्टू राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 30 वर्ष
2. पिंकी पत्नी मुन्ना राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 25 वर्ष
3. सरिता राजभर पत्नी रामअवध राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 28 वर्ष
4. रीमा राजभर पत्नी राजाराम निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 40 वर्ष
5. प्रियंका पत्नी दिनेश राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 30 वर्ष
6. मकुन राजभर पुत्र रामप्रवेश राजभर निवासी चांदपुर 55 थाना बांसडीह बलिया उम्र करीब 35 वर्ष
बरामदगी-
1. 210 लीटर अपमिश्रित नाजायज देशी कच्ची शराब
2. 55730/-रूपया नकद (शराब बिक्री के)
3. 11 अदद पायल सफेद धातु
4. 04 अदद हाथ की मेहदी सफेद धातु
5. 01 अदद कमरबंद सफेद धातु
6. 08 अदद बिछिया सफेद धातु
7. 02 अदद झुमका पीली धातु
8. 04 अदद मंगलसूत्र मय लॉकेट पीली धातु
9. 01 अदद नथिया पीली धातु
10. 02 अदद बेरा सफेद धातु
11. 02 अदद स्मार्ट फोट/मोबाइल
12. 01 अदद की-पैड फोन/मोबाइल
13. 02 अदद मोटर साइकिल
14. लगभग 14000 लीटर नष्टशुदा लहन
15. 04 किग्रा यूरिया
16. 450 ग्राम फिटकिरी
17. 600 ग्राम नौशादर
18. 02 अदद गैस चूल्हा मय पाइप रेग्यूलेटर सहित
19. 02 अदद गैस सिलेण्डर
20. 02 अदद टीन प्लास्टिक की नलकी लगा हुआ
21. 10 अदद पतीला जस्ते का जिसमें 04 छोटा व 6 बड़ा है
22. 03 अदद प्लास्टिक के बड़े ड्रम
23. 01 अदद लोहे का बड़ा ड्रम
24. 12 अदद प्लास्टिक के छोटे बड़े ड्रम
25. 04 अदद प्लास्टिक के ड्रम छोटे व बड़े
26. एक - एक किग्रा की 05 पैकेट टाटा नमक
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नाम-
1. उ0नि0 रन्जीत विश्वकर्मा थाना बांसडीह, बलिया
2. उ0नि0 सूर्य प्रकाश दूबे थाना बांसडीह, बलिया
3. उ0नि0 आदित्य कुमार थाना बांसडीह, बलिया
4. उ0नि0 शकील अहमद थाना बांसडीह, बलिया
5. म0उ0नि0 सोनम राव थाना बांसडीह, बलिया
6. म0का0 प्रीति सिंह थाना बांसडीह, बलिया
7. का0 प्रमोद कुमार थाना बांसडीह, बलिया
8. का0 निसार अहमद थाना बांसडीह, बलिया
9. चालक का0 जयप्रकाश यादव थाना बांसडीह, बलिया
10. का0 जय प्रकाश यादव थाना बांसडीह, बलिय

TREND