उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट:संतोष मिश्रा
अयोध्या :---अयोध्या जनपद के विकास खण्ड तारुन अंतर्गत खौंपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी का दिल का दौरा पड़ने पर इलाज के दौरान हुई मौत की खबर फैलते ही अयोध्या जनपद के पत्रकारों एवं क्षेत्र वासियों एवं जनप्रतिनिधियों का श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा रहा सभी ने नम आंखों से अपने पत्रकार साथी के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जिला पंचायत सदस्य तारुन द्वितीय हरिश्चंद्र निषाद में गहरा दुख प्रकट करते हुए मनोज तिवारी की स्मृति में कोदैला इंटर कॉलेज से लेकर उनके घर तक लगभग 500 मी पक्की सड़क बनवाने का वादा किया और कहा अभी एक दिन पूर्व ही हमारे साथ थे इस सड़क के लिए मांग की थी कि हमारे ग्राम सभा में बारिश के समय में काफी समस्याएं होती हैं मनोज तिवारी पत्रकार के साथ-साथ एक समाजसेवी भी थे जो अपने समाज के विकास के लिए चिंतित रहते थे उनके द्वारा बताए गए इस कार्य को पूर्ण होने पर ही उनकी आत्मा के लिए पूर्ण श्रद्धांजलि होगी। आज इस दुखद घटना से मन बहुत व्यथित हैं क्योंकि हमारे पत्रकारिता जगत के गुरु बचपन से लेकर आज तक सभी सुख-दुख में शामिल रहने वाले बड़े भाई के जाने से आज अपने आप को अकेला महसूस कर रहा हूं मनोज तिवारी का जीवन एक निडर समाजसेवी एवं पत्रकारिता जगत में ऊर्जावान व्यक्तित्व के रूप में रही किसी भी पीड़ित की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से भिड़े रहते थे। आज उनकी कमी समस्त क्षेत्र वासियों एवं पत्रकारों के लिए अपूर्णीय क्षति है प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान दें और इस दुखद घटना के अपार कष्ट को सहन करने की क्षमता परिवार को प्रदान करें विनम्र श्रद्धांजलि पत्रकार संतोष मिश्रा की कलम से।

TREND