Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झूमाया



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :--क्षेत्र के घोड़हरा गांव स्थित जौहरी माई के मंदिर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी लोकगीत गायक अंकित पाठक, चिंटू बागी एवं गायक पिंटू ठाकुर ने अपनी एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को खूब झूमाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि दुबहर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। थानाध्यक्ष ने कहा कि लोक गीतों के माध्यम से ही हमारी संस्कृति अभी तक मजबूत है। लोकगीतों से ही समाज को चेतना और ऊर्जा भी मिलती है, और अपने परंपराओं का स्मरण भी हमें लोकगीतों से ही होता है।

     कार्यक्रम में उपस्थित घोड़हरा गांव के पूर्व प्रधान नफीस अख्तर ने मुख्य अतिथि दुबहर थानाध्यक्ष सहित सभी कलाकारों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया। कहा कि गीतों का असर समाज के लोगों के ऊपर पड़ता है। लोकगीतों को फूहड़पन से दूर रखना होगा जिससे हमारी सांस्कृतिक पहचान पूरे विश्व में है वह बनी रहे। इस मौके पर घोड़हरा के प्रधान प्रतिनिधि विनोद राम, शिवजी, हर्ष सिंह, संतोष यादव, मोनू गुप्ता, गोविंद माली, राजनाथ, पंचानंद गुप्ता, उपेंद्र राम सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे ।

    Bottom Post Ad

    Trending News