उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
सिकंदरपुर बलिया:---थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 01.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर श्री विकास चन्द्र पाण्डेय, प्र0म0उ0नि0 मधु शर्मा मय हमराह हे0का0 राकेश यादव, का0 राजन यादव, का0 गिरजाशंकर यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 53/2025 धारा 62, 65(2) बी.एन.एस व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र सत्यनारायण निवासी ग्राम रामपुर कटराई थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को मुखबिर की सूचना पर नगरा मोड़ से लगभग 50 मीटर पहले समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।
सम्बन्धित अभियोग ---
1.मु0अ0सं0 53/2025 धारा 62,65(2) बी.एन.एस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तार नाम पता अभियुक्त-
1. ओमप्रकाश पुत्र सत्यनारायण निवासी ग्राम रामपुर कटराई थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 35 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
2. प्रशिक्षु म0उ0नि0 मधु शर्मा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
3. हे0का0 राकेश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
4. का0 राजन यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
5. का0 गिरजाशंकर यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

TREND