Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    चोरी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 02 नफर बाल अपचारियों को लिया गया पुलिस अभिरक्षा में

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    सिकंदरपुर बलिया;----थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए चोरी से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 02 नफर बाल अपचारियों को लिया गया पुलिस अभिरक्षा में।

    अभियुक्त व बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी का समान किया गया बरामद । पुलिस अधीक्षक  बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को मिली सफलता ।  
               
    उल्लेखनीय है कि दिनांक 01.03.2025 को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के उ0नि0 नीरज यादव, उ0नि0 प्रमोद यादव, उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ला मय हमराहु हे0का0 वीरेन्द्र लाल यादव, का0 अंकित,का0 निरंजन प्रसाद, का0 अमित पटेल के रवानाशुदा रो0आम तारिखी इमरोजा से बाद देखभाल क्षेत्र जाँच प्रार्थना पत्र पेडिंग विवेचना तलाश वांछित में मठ डूहा बिहरा मामूर थे कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 04/2025 धारा 305, 117(2) बी.एन.एस, मु.अ.सं. 37/2025 धारा 331(4), 305, 117(2) बी.एन.एस व मु0अ0सं0 57/2025 धारा 331(4),305 बी.एन.एस की विवेचना से प्रकाश में आए अभियुक्त को जरिए मुखबिर की सूचना के आधार पर 01 नफर व्यक्ति महेन्द्र साहनी पुत्र दीनानाथ साहनी निवासी डूहा-बिहरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष व 02 नफर बाल अपचारी को डूहा बिहरा के पास स्थित नहर विभाग के आवास के पास से समय करीब 08.30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्त व पुलिस अभिरक्षा मे लिए गए बाल अपचारी के कब्जे से बालअपचारी से बरामदशुदा छः अदद कंगन पीली धातु, एक अदद मंगलसूत्र व एक अदद माला पीली धातु, दो अदद कान का झुमका पीली धातु, दो अदद अंगूठी पीली धातु, दो अदद कान का बाली पीली धातु, एक जोड़ी पायल सफेद धातु, एक अदद टुल्लू पम्प, दो पीस स्पीकर, एक पीस बूफर, एक अदद की-बोर्ड, एक अदद माउस व कुल नगद-16000 रूपये बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त व बाल अपचारीगण को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।  

    अनावरित अभियोग ---
    1. मु.अ.सं.- 57/25 धारा 331(4),305 बी.एन.एस व बढ़ोत्तरी धारा 117(2) B.N.S. थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।  
    2. मु0अ0सं0-04/25 धारा 305 बीएनएस व धारा 117(2) B.N.S. थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।
    3. मु0अ0सं0-37/25 धारा 331(4),305 बी.एन.एस व बढोत्तरी धारा 117(2) B.N.S. थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।

     गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. महेन्द्र साहनी पुत्र दीनानाथ साहनी निवासी डूहा-बिहरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया    
    पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बाल अपचारी-
    02 नफर बाल अपचारी ।
    बरामद माल –
    मु0अ0सं0-57/2025 से सम्बन्धित बरामदशुदा माल-
    1. 01 अदद टुल्लू पम्प, 
    2. एक पीस बुफर काला रंग, 
    3. दो पीस स्पीकर काला रंग
    4. छः अदद कंगन पीली धातु, 
    5. एक अदद मंगलसूत्र 
    6. एक अदद माला पीली धातु, 
    7. दो अदद कान का झुमका पीली धातु, 
    8. दो अदद अंगूठी पीली धातु, 
    9. दो अदद कान का बाली पीली धातु, 
    10. एक जोड़ी पायल सफेद धातु,
    मु0अ0सं0-37/2025 से सम्बन्धित बरामदशुदा माल-
    कुल 4700 रूपये नगद
    मु0अ0सं0-04/2025 से सम्बन्धित बरामदशुदा माल-
    01 अदद की-बोर्ड 
    01 अदद माउस 
     कुल 11300 रूपये नगद
    गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
    1. प्र.नि. श्री विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
    2. उ0नि0 श्री  नीरज यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    3. उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    4. उ0नि0 श्री अशोक कुमार शुक्ला थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    5. हे0का0 विरेन्द्र लाल यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    6. का0 निरंजन प्रसाद थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
    7. कां0 अंकित यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 

    Bottom Post Ad

    Trending News