Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी से सम्बन्धित वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 



    मनियर बलिया:---थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी से सम्बन्धित वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह/बैरिया श्री मो. फहीम कुरैशी व थानाध्यक्ष मनियर के कुशल नेतृत्व थाना मनियर पुलिस को मिली सफलता ।

                      उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.02.2025 को दो अलग-अलग आवेदन के माध्यम से चोरी की लिखित शिकायत किया गया था, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी कि विवेचना के आधार पर प्रकाश में आये 01 नफर अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी का थाना मनियर पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा था कि आज दिनांक 01.03.2025 को मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरुण मय हमराह का0 वेद प्रकाश सरोज के साथ थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति पेण्डिंग विवेचना वांछित अभियुक्त करते हुए ग्राम चान्दूपाकड़ पर मामूर था कि जरिए मुखबीर खास सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/25 धारा 303(2),317(2) BNS से संबंधित वांछित *अभियुक्त पप्पू शाह उर्फ साजन कुमार शाह पुत्र हंसनाथ शाह निवासी देवापुर थाना मनियर जनपद बलिया को खेजुरी मोड़ से समय 11.40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । हिरासत में लिये अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मु0अ0सं0-34/2025 से सम्बन्धित जो चोरी हुई है वह भी मैने चोरी किया था ।  थाना स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये नफर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।

    सम्बन्धित अभियोग-
    मु0अ0सं0- 33/25 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 थाना मनियर जनपद बलिया ।

    गिरफ्तार नाम पता अभियुक्त-
    पप्पू शाह उर्फ साजन कुमार शाह पुत्र हंसनाथ शाह निवासी देवापुर थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष

    अनावरित अभियोग-
    मु0अ0सं0- 34/25 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 थाना मनियर जनपद बलिया ।

    गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
    मु0अ0सं0- 37/2022 धारा 34,401 IPC थाना खेजुरी जनपद बलिया ।
    मु0अ0सं0- 171/2023 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना मनियर जनपद बलिया ।

    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
    1. उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरुण थाना मनियर बलिया 
    2. का0 वेद प्रकाश सरोज थाना मनियर बलिया


    Bottom Post Ad

    Trending News