उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
सहतवार बलिया:----थाना सहतवार जनपद बलिया पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से पीड़िता को किया गया सकुशल बरामद । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे रोकथाम हेतु अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री अनिल कुमार झा व क्षेत्राधिकारी बांसडीह/बैरिया महोदय श्री मो0 फहीम कुरैशी के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सहतवार श्री दिनेश पाठक के नेतृत्व मे आज दिनांक 01.03.2025 को थाना सहतवार पुलिस टीम के उ0नि0 रमाशंकर यादव मय हमराह फोर्स के देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखबिरी खास की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2025 धारा 137(2), 87 BNS से संबन्धित 01 नफर वांछित *अभियुक्त जितेश पासवान पुत्र उदयनाथ पासवान निवासी दलकी नं0-01 थाना दोकटी जनपद बलिया* को पीड़िता के साथ रेलवे क्रासिंग सहतवार के पास से समय 09.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । हिरासत में लिये गये अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया । आवश्यक वैधानिक पूर्ण करते हुए पीड़िता को उसके परिजनो को सौंप दिया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1. जितेश पासवान पुत्र उदयनाथ पासवान निवासी दलकी नं0-01 थाना दोकटी जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 27/2025 धारा 137(2),87 BNS थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 41/2018 धारा 376,511 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना दोकटी जनपद बलिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 श्री रमाशंकर यादव थाना सहतवार जनपद बलिया ।
2. का0 सुरेन्द्र कुमार थाना सहतवार जनपद बलिया ।
3. म0का0 मोनी पाल थाना सहतवार जनपद बलिया ।

TREND